चांदी के बारे में 10 ज्ञानवर्धक तथ्य
चांदी जा Silver एक कीमती धातु है जिसका ज्ञान मनुष्य को प्राचीन समय से है। इस पोस्ट में हम आपको चाँदी से जुड़ी मज़ेदार जानकारी बताएँगे। परमाणु चिन्ह – Ag परमाणु पुंज – 107.8682 गलनांक – 961.8 °C घनत्व – 10.501 gm/cm³ क्वांथनांक (Bioling point) – 2162 °C 1. चांदी का रसायनिक चिन्ह Ag है जो कि लेटिन भाषा कि शब्द argentum से लिया गया है, argentum शब्द संस्कृत भाषा के शब्द argunas (अर्गुनस) से आया है। इससे पता चलता है कि हिंदुओं को चांदी की जानकारी बहुत पहले से थी। 2. चांदी बिजली का सबसे अच्छा सुचालक (conducter) है। इसे दूसरे तत्वों की सुचालकता मापने के लिए आधार बनाया गया है। तत्वों की सुचालकता के पैमाने (scale) पर जो कि 0 से 100 तक है, चांदी को 100वां स्थान दिया गया है। तांबे को 97वां और सोने को 76वां स्थान दिया गया है। 3. चांदी सोने के बाद सबसे लचीली धातु है। सिर्फ 29 ग्राम चांदी की ढाई किलोमीटर लंबी बारीक तार बनाई जा सकती है। पर 29 ग्राम सोने की तार 8 किलोमीटर से ज्यादा लंबी होगी। 4. चांदी में 95% प्रकाश को परिवर्तित करने की समता है। यह सभी तत्वों से ज्यादा है। इस कारण से चा