चाय के बारे में यह 11 बातें आप नही जानते होंगे !

चाय को चाय के पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है। वर्तमान समय में हमारे रोजमर्रा के जीवन में एक चाय के कप की बहुत अहमीयत है। हम चाय तो रोज़ पीते हैं पर चाय के बारे में कई मज़ेदार बातों से अनजान हैं। इस पोस्ट में आपको ऐसी ही मज़ेदार बातों के बारे में बताते हैं–

1. चीन के लोगों ने सबसे पहले चाय पीना शुरू किया। ऐसा कहा जाता है कि 4700 साल पहले चीन के एक राजा ‘शैन नुंग‘ के सामने रखे गर्म पानी के प्याले में, चाय की कुछ सूखी पत्तियाँ आकर गिरी जिससे पानी में रंग आ गया। जब राजा ने उसको जरा सा पीया तो उन्हें स्वाद बहुत पसंद आया ओर तभी से चाय का सफर शुरू होता है।

2. भारत में चाय की खेती की शुरूआत 1835 में हई थी। दरासल 1815 में कुछ ब्रिटिश यात्रियों का ध्यान असम में उगने वाली चाय की झाड़ियों पर गया था जिसे स्थानीय कबाइली लोग एक पेय बनाकर पीते थे। इसके बाद 1834 में अंग्रेज़ सरकार द्वारा एक समिति का गठन किया गया जिसका उद्देश्य भारत में चाय की परंपरा शुरू करने और उसका उत्पादन करने की संभावना तलाश करना था। तब जाकर भारत में 1835 में चाय के पहले बाग लगाए गए।

3. पहले की कुछ सदियों तक चाय का उपयोग एक दवाई के रूप में ही होता रहा था। इसे रोज पीने की परंपरा खास कर भारत में पिछली सदी से शुरू हुई थी।

4. एक अनुमान के अनुसार चाय की 1500 से ज्यादा किस्में हैं। भले ही संसार में चाय की 1500 से ज्यादा किस्में हैं पर इनमें से मुख किस्में हैं – काली, हरी, सफेद और पीली। काली चाय कुल चाय के उपयोग का 75 प्रतीशत होती है।

5. भारत लंम्बे समय तक चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश रहा, परंतु पिछले कुछ सालों से चीन इसे पछाड़ कर आगे निकल गया है। भारत में चाय का उत्पादन मुख्य रूप से आसाम और दारजलिंग में होता है। चाय आसाम का ‘राजकीय पेय’ भी है।

6. 1610 ईसवी में डच व्यापारी चाय को चीन से युरोप ले गए और तभी से धीरे-धीरे चाय पूरी दूनिया का पसंदीदा पेय बन गया।

7. पानी के बाद, चाय ऐसा पेय पदार्थ है जो सबसे ज्यादा पीया जाता है।

8. यदि चाय की पत्तियों को अच्छी तरह से पानी में भिगो के उसनी गंध(smell) को घर में फैलाया जाए तो यह प्राकृतिक Allout का काम करती हैं, मतलब कि मच्छर दूर रहते हैं।

9. अफ़गानिस्तान और ईरान का राष्ट्रीय पेय (national drink) चाय है।

loading...
10. इंग्लैंड के लोग रोजाना 16 करोड़ चाय के कप पीते हैं। इस तरह से एक साल में इंग्लैंड के लोग 60 अरब चाय के कप पी जाते हैं।

11. पूरी दुनिया में सालाना 30 लाख टन चाय का उत्पादन होता है। मतलब कि 3000000000 (3 अरब) किलोग्राम।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Amazing Facts about Blood in Hindi – खून के बारे में रोचक तथ्य

पानी से जुड़े 25 रोचक तथ्य | Water In Hindi

26 मज़ेदार Science Facts जो आपको किताबों में नही मिलेगें।