इतिहास के बारे में 15 ग़ज़ब रोचक तथ्य


1. पहली “Selfie” लेने वाला ना तो Cool dude था और ना ही उसने पाऊच किया था. यह सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन 1839 की एक तस्वीर को दुनिया की सबसे पहली सेल्फी माना गया है। यह सेल्फी Robert Cornelius नाम के व्यक्ति की है।

2. प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत के समय अमेरिकी एयरफोर्स के पास केवल 18 पायलट और 5-12 जहाज थे।

3. पहली ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाईट 2 मार्च 1949 को अमेरिका के न्यू मिलफोर्ड शहर में लगाई गई थी। हर रात एक व्यक्ति बारी-बारी से इन लाइटो को जलाता था और सूर्योदय के समय ये स्वयं बंद हो जाती थी।

4. T-Shirt का अविष्कार 1904 में किया गया था।

5. 3 अप्रैल 1973 को Motorola के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने पहली बार मोबाइल फोन से बात की थी। मार्टिन को इसे बाजार में लाने में 10 साल लग गए।

6. चश्में का प्रयोग पिछले 700 साल से किया जा रहा है।

7. संसार का सबसे पुराना बबलगम 9,000 साल पुराना है।

8. 1811 में एक जबरदस्त भुचाल के कारण Mississippi(उत्तरी अमरीका) नाम की नदी उल्टी दिशा में बहने लगी थी।

9. प्राचीन मिस्त्र में तकिए के रूप में पत्थर का इस्तेमाल किया जाता था।

10. विश्व में सबसे पुरानी पिज्जा की दुकान इटली के शहर नेपल्स में 1830 में खुली थी जो आज तक अस्तित्व में है।

11. आज से करीब 14 करोड़ साल पहले अफ्रीका, भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे महाद्वीप आपस में जुड़े हुए थे। लेकिन धीरे-धीरे ये अलग होते गए।

12. फ्रेंच एक समय में इंग्लैंड की अधिकारिक भाषा थी. लगभग 600 साल तक यह इंग्लैंड की अधिकारिक भाषा रही थी.

13. इतिहास में बहुत सी मजेदार बाते भी हुई है जैसे सन् 1592 में जिओरडनो ब्रूनो को इसलिए गिरफ़्तार कर लिया गया था क्योंकि उनका यह मानना था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।

14. इतिहास में सबसे छोटा युद्ध 1896 में England और Zanzibar(पुर्वी अफ्रीका में) के बीच हुआ. जिसमें Zanzibar ने 38 मिनट बाद ही सरेंडर कर दिया था।

15. अल्बर्ट आइंस्टीन की मृत्यु के साथ ही उनके आखिरी शब्द की भी मृत्यु हो गई। क्योंकी उसके करीब जो नर्स थी उसे जर्मन समझ नही आती थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Amazing Facts about Shrimad Bhagavad Gita in Hindi – गीता के बारे में रोचक तथ्य

Amazing Facts about NASA in Hindi – नासा के बारे में रोचक तथ्य

गणित से जुड़े 30 रोचक तथ्य | Math In Hindi