कछुओं से जुड़ी मज़ेदार और ज्ञानवर्धक जानकारियां

1. कछुआ एक बहुत ही प्राचीन जीव है जो अपने ढाल जैसे कवच के कारण पहचाना जाता है। इसका कवच इसकी पसलियों से विकसित होता है जो सुरक्षा करने में इनकी सहायता करता है।

2. कछुओं का कवच बहुत ही ज्यादा मज़बूत होता है। इसका विकास समय के साथ मौसम की कठिन परिस्थितियों में जमीन के नीचे रहने के दौरान उनकी सुरक्षा करने के लिए विकसित हुआ है। कछुए खतरा होने पर अपने सिर और पैर को सिकोड़ कर कवच के अंदर छुप जाते हैं।

3. कछुआ अन्य रेंगने वाले प्राणियों की तरह ठंडे ख़ून वाले जीव होते है अर्थात् यह सर्दियों में निष्क्रिय हो जाते है।

4. कछुओं की सबसे पहली प्रजातिआं 15 करोड़ साल पहले उत्पन्न हुई थी। समय के साथ इसकी कई प्रजातियां अस्तित्व में आई और विलुप्त हो गई।

5. वर्तमान समय में कछुओं की 320 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं जिनमें से कई विलुप्त होने की कगार पर हैं । उनका संरक्षण करना एक चिंता का विषय है।

6. कछुए का कवच ऊपर से उभरा हुआ और नीचे से चपटा होता है। ऊपरी भाग को उत्कवच (कैरापेस) और निचने भाग को उदरवर्म (प्लैस्ट्रन) कहते हैं।

7. कछुओं के मुंह में दाँत नही होते बल्कि एक तीखी प्लेट जैसा हड्डी का पट्ट होता है जो भोजन चबाने में इनकी सहायता करता है।

8. कछुओं की कुछ प्रजातियां जम़ीन पर रहती है और कुछ जल में। कई प्रजातियां ऐसी भी है जो जल और थल दोनों में रह सकती हैं।

9. जम़ीन पर रहने वाले कछुए शाकाहारी होते है और जल में रहने वाले कछुए मछलियों और घोंघो से अपना पेट भरते हैं।

10. कछुए आम तौर पर कोई आवाज़ नही निकालते, सिर्फ सेक्स करते समय ही नर कछुओं की फुफ-कार जैसी आवाज़ सुनाई पड़ती है। इनकी इसी फुफ-कार से ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म में डायनासोरों की आवाज़ों को तैयार किया गया था।

11. कछुए अंडो के सहारे नए बच्चे पैदा करते है। जब मादा कछुए को अंडे देने होते है तो वह पहले एक जगह एक मिट्टी खोद लेती है और फिर अंडे देती है।

12. मादा कछुआ एक बार में 1 से 30 अंडे देती है। अंडो से बच्चे निकलने में 2 से 4 महीने लगते हैं।

13. वर्तमान में कछुओं की कई छोटी प्रजातियों को एक पालतु के तौर पर पाला जाने लगा है।

14. कछुओं का जीवन काल इनकी प्रजातियों पर निर्भर करता है। कुछ बड़ी प्रजातियां 150 साल तक जिंदा रह सकती हैं।

15. कछुओं को एक सुस्त जानवर के तौर पर जाना जाता है क्योंकि यह बेहद धीमी रफ्तार से चलते हैं। कछुए ज्यादा से ज्यादा आधा किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 मज़ेदार Science Facts जो आपको किताबों में नही मिलेगें।

Amazing Facts about Gold in Hindi – सोने के बारे में रोचक तथ्य

Amazing Facts about Leonardo da Vinci in Hindi – लिओनार्दो दा विंची के रोचक तथ्य