भुकंपों से जुड़े विनाशकारी तथ्य

1. पृथ्वी पर हर साल लगभग 5 लाख भूकंप आते है जिनमें से 1 लाख ही महसूस किए जा सकते है और सिर्फ 100 भुकंप ही ऐसे होते है जो तबाही मचाते हैं।

2. भुकंपों की वजह से हर साल 8 हज़ार लोग मारे जाते है और उससे गई गुणा ज्यादा लोग घायल होते हैं।

3. सन 1960 में चिली में आए भूकम्प को आधुनिक युग का सबसे तेज़ भूकंप माना जाता है जिसकी तीव्रता 9.5 थी।

4. साल 2011 में जापान में आए भूकंप के कारण पृथ्वी के घूमने की गति 1.8 माइक्रोसैंकेड तेज़ हो गई थी। (एक माइक्रोसैंकेड, एक सैकेंड का 10लाखवां हिस्सा होता है।)

5. 1811 में एक जबरदस्त भुचाल के कारण Mississippi(उत्तरी अमरीका) नाम की नदी उल्टी दिशा में बहने लगी थी।

6. साल 2015 में नेपाल में आने वाले भूकंप के कारण माऊंटएवरेस्ट एक इंच (2.5 सेंटीमीटर) नीचे धस गया था।

7. वर्ष 1201 में इराक, सीरीया और ईरान में आए भूकंप को इतिहास का सबसे जानलेना भूकंप माना जाता है जिसमें करीब 14 लाख लोग मारे गए थे।

8. किसी औसत भूकंप के झटके एक मिनट तक महसूस किए जाते हैं।

9. हिंदू मान्यताओं के अनुसार पृथ्वी एक कछुए की पीठ पर खड़े आठ हाथियों पर टिकी है और यह कछुआ भी एक सांप के फन पर संतुलन बनाए खड़ा है। जब इनमें से कोई जानवर हिलता है तब धरती के कंपित होने के कारण भूकंप आता है।

10. एक जापानी किंवदंती के अनुसार भूकम्प के लिए धरती के अंदर रहने वाली मांजू नामक विशाल मछली जिम्मेदार हैं।

11. प्राचीन ग्रीक मिथकों के अनुसार भुकंपों का कारण समुंद्र का देवता पोसाइडन है। जब उसे गुस्सा आता है तो वह अपने त्रिशूल से पृथ्वी को हिलाता है जिसके कारण भूकंप आते हैं।

12. किसी भूकंप का सबसे पुराना लिखित प्रमाण 1831 ईसापूर्व यानि लगभग 3800 साल पहले का मिलता है जो चीन में आया था।

13. पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में दक्षिणी गोलार्ध के मुकाबले ज्यादा भुकंप आते हैं।

14. विश्व के 90 प्रतीशत भूकंप प्रशात महासागर और उससे जुड़े क्षेत्रों में आते हैं।

15. एक औसत भुकंप सन 1945 में हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम से भी 100 गुणा ज्यादा उर्जा पैदा करता है।

16. चाँद पर आने वाले भुकंपों को ‘MoonQuake’ कहा जाता है, पर यह काफी कमज़ोर तीव्रता के होते है।

सन 1900 के बाद आए 5 सबसे बड़े भूकंप

स्थान (वर्ष)  भुकंप की तीव्रता

चिल्ली (1960)                 9.5
अलास्का (1964)              9.2
इंडोनेशिया (2004)            9.1
जापान (2011)                 9.0
रूस (1952)                     9.0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Amazing Facts about Shrimad Bhagavad Gita in Hindi – गीता के बारे में रोचक तथ्य

Amazing Facts about NASA in Hindi – नासा के बारे में रोचक तथ्य

गणित से जुड़े 30 रोचक तथ्य | Math In Hindi