” तंबाकू ” के बारे में जहरीले तथ्य आप नही जानते होंगे !

1. तबाकू कानूनी तौर पर बिकने वाला एक मात्र ऐसा पदार्थ है जिसका निर्देशों के अनुसार सेवन करने से भी दूनिया में हर 6 सैकेंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।

2. भारत की 35 प्रतीशत आबादी किसी ना किसी रूप में तबाकू का सेवन करती है।

3. WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 48 प्रतीशत पुरूष और 20 प्रतीशत महिलाएँ तंबाकू का सेवन करती हैं।

4. भारत में तंबाकू का सेवन करने वाले 60 प्रतीशत लोग सुबह ऊठने के आधे घंटे के भीतर ही तंबाकू का सेवन करते हैं।

5. भारत में लोग औसतन 17 साल की उम्र में ही तंबाकू का सेवन करना शुरू कर देते है जबकि 28 प्रतीशत महिलाएँ 15 साल की उम्र में ही तंबाकू का सेवन शुरू कर देती हैं।

6. भारत में 16 करोड़ लोग धुआं रहित तंबाकू का सेवन करते हैं और इनमें से ज्यादातर लोग तंबाकू को चबाते हैं जैसे कि गुटखा, जर्दा, खैनी आदि।

7. भारत में हर रोज़ 6000 बच्चे तंबाकू सेवन की शुरूआत करते हैं।

8. दूनिया में हर साल तंबाकू का सेवन करने से 60 लाख लोग मरते हैं और इन 60 लाख लोगों में से 10 लाख लोग भारत के होते हैं। इसका मतलब है कि हर दिन भारत में 3500 मौतें तंबाकू का सेवन करने से होती हैं।

9. भारत में 40 प्रतीशत कैंसर के मामले तंबाकू का सेवन करने के कारण होते हैं।

10. भारत में 50 प्रतीशत लोग Second Hand Smoking करने को मज़बूर हो। जब तंबाकू सेवन करने वाले लोगों की वजह से उत्पन्न हुआ धुआं दूसरे लोगों के शरीर में जाए तो इसे Second Hand Smoking कहते हैं।

11. Second Hand Smoking के कारण हर साल 6 लाख लोग मारे जाते हैं।

12. सिगरेट – बीड़ी पीना छोड़ के आप हार्ट अटैक के खतरे को 50 प्रतीशत तक कम कर सकते हैं।

13. एक सिगरेट पीने से हमारी जिंदगी के 11 मिनट कम हो जाते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप दिन में 20 सिगरेट पीते है तो आपकी जिंदगी के 220 मिनट जा 3 घंटे 40 मिनट कम हो जाते हैं।

14. अगर आप साल भर प्रति दिन 20 सिगरेट पीते हैं तो आपकी जिंदगी के 55 दिन जा 1320 घंटे कम हो जाते हैं। मतलब कि 10 साल सिगरेट पीने वाला व्यक्ति अपनी जिंदगी के 550 दिन कम कर लेता है।

15. धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की उम्र , धूम्रपान ना करने वाले व्यक्ति की तुलना में 22 से 26 प्रतीशत तक कम हो जाती है।

16. भारत तंबाकू उत्पादन के मामले में चीन की बाद दूसरे स्थान पर आता है। भारत में हर साल 80 करोड़ किलो तंबाकू का उत्पादन होता है।

17. भारत के तंबाकू उद्योग से 4 करोड़ 50 लाख लोग जुड़े हुए हैं।

18. एक अनुमान के अनुसार 2018 तक भारत में तंबाकू का कारोबार 2 लाख 35 हज़ार करोड़ रूपए का होगा।

19. 2015 में तंबाकू पर लगाए जाने वाले टैक्स से भारत सरकार को 21,463 करोड़ की आमदनी हुई थी।

20. भारत में सिगरेट कई देशों के मुकाबले 175 फीसदी सस्ती पड़ती है।

21. सिगरेट – बीड़ी छोड़ने के 8 घंटे बाद शरीर से कार्बन मोनोऑक्साइड बाहर निकल जाती है। 5 दिनों बाद शरीर में मौजूद सारी निकोटीन बाहर निकल जाती है। 1 हफ्ते बाद खाने – पीने की चीज़ों में स्वाद आने लगता है। 3 हफ्ते बाद फेफड़े 30 प्रतीशत बेहतर काम करने लगते हैं। सिगरेट पीना छोड़ कर आप ” 1 करोड़ ” रूपए बचा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

26 मज़ेदार Science Facts जो आपको किताबों में नही मिलेगें।

Amazing Facts about Gold in Hindi – सोने के बारे में रोचक तथ्य

Amazing Facts about Leonardo da Vinci in Hindi – लिओनार्दो दा विंची के रोचक तथ्य