दुनिया के सबसे बड़े प्राणी ” नीली व्हेल ” से जुड़ी जानकारियां
व्हेल एक प्रकार की मछली होती है जिसकी कई प्रजातियां पाई जाती है जैसे कि – किलर व्हेल, स्पर्म व्हेल, हंपबैक व्हेल, बेलुगा व्हेल और नीली व्हेल आदि। पर इन सब में नीली व्हेल का विशेष महत्व है क्योंकि यह वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा प्राणी है जो हाथियों से भी कई गुणा ज्यादा बड़ा होता है।
पेश हैं इस विशाल प्राणी से जुड़े रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्य-
1. एक नीली व्हेल 30 मीटर तक लंबी और 180 टन तक वज़नी हो सकती है। इस तरह से नीली व्हेले अब तक मिलने वाले डायनासोर के सबसे बड़े कंकाल (27मीटर) से भी बड़ी होती हैं।
2. बीसवीं सदी की शुरूआत में नीली व्हेले पृथ्वी के लगभग सभी महासागरों में प्रचुर मात्रा में थी पर लगातार शिकार होने के कारण इनकी आबादी मजह 5 हज़ार से 12 हज़ार तक ही रह गई है।
3. आपको जानकर हैरानी होगी कि नीली व्हेल समेत सभी व्हेले पानी में सांस नही ले सकती। इन के सिर पर एक छेद होता है और जब यह पानी से निकलकर गोता लगाती है तो उसी छेद की सहायता से सांस लेती हैं।
4. नीली व्हेल बहुत ही प्राचीन जीव है जिसकी उत्पत्ति 5 करोड़ साल पहले हुई मानी जाती है।
5. नीली व्हेल की गर्दन बहुत लचीली होती है जो तैरते समय गोल घूम सकती है। व्हेल की पूँछ के अंत में दो सिरे उसे तैरते समय मुड़ने में सहायता करते हैं।
6. एक औसत नीली व्हेल का जीवन काल 70 से 90 वर्ष का होता है।
7. Blue Whale अपनी सांस को 35 मिनट से लेकर 2 घंटे तक रोक सकती है।
8. व्हेले अपने दूसरे साथियों से संपर्क करने के लिए एक खास प्रकार की आवाज़ निकालती है जो बहुत ही मधुर होती है और उन्हें कई मीलो तक सुना जा सकता है।
9. नीली व्हेल के दिल का वज़न 600 किलोग्राम तक होता है और वह एक मिनट में सिर्फ 9 बार ही धड़कता है।
10. नीली व्हेल 90 दिन तक बिना सोए रह सकती है। सोते समय भी उनका आधा दिमाग जागता रहता है जबकि आधा सोया रहता है।
11. नीली व्हेलों का भोजन अन्य छोटी – छोटी मछलियां होती है और यह एक दिन में 4 टन से 6 टन तक भोजन खा सकती हैं। भोजन की ज्यादातर उर्जा वह सुरक्षित करके रख लेती है जिसकी वजह से वह 200 दिन तक बिना खाए भी रह सकती हैं।
12. नील व्हेल की खोपड़ी की लंबाई 5.8 मीटर तक नापी गई है फिर भी इनके दिमाग का वज़न महज 7 किलोग्राम तक होता है।
13. नीली व्हेल अन्य मछलियों की तरह अंडे नही देती ब्लकि यह सीधे बच्चे पैदा करती है। नीली व्हेल एक बार में सिर्फ एक बच्चा ही पैदा कर सकती है।
14. यह व्हेले जब बच्चे को जन्म देती है तो उसकी लंबाई 8 मीटर तक और वज़न 4 टन (4000 किलो) तक होता है। यह बच्चे रोज़ाना अपनी मां का 200 से 300 लीटर दूध पी जाते हैं।
15. नीली व्हेल अपने फेफड़ों में एक बार में 5 हज़ार लीटर से ज्यादा हवा एकत्रित कर सकती हैं।
16. Blue Whale 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकती हैं।
17. नील व्हेलों का शिकार मुख्य तौर पर उनके मास को लिए होता था जो कि बहुत महंगा और स्वादिष्ट होता था। परंतू अब व्हेलों के शिकार पर रोक लगा दी गई है जिससे भविष्य में इनकी जनसंख्या बढ़ने के आसार हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें